जिला प्रतिनिधि = भुनेश्वर ठाकुर
**बस्तर पंडुम के बैनर- पोस्टर से मां दन्तेश्वरी की तस्वीर गायब**
**जिनकी धरा में कार्यक्रम उन्हीं की फ़ोटो नहीं, गणेश ने कहा ये है भाजपा का असली चेहरा**
**पहले मंदिर को नहीं सजाया अब फोटो ही भूल गए, हद है विधायक जी**
दंतेवाड़ा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने एक बार फिर दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम को भाजपा का दिखावा बताया है। श्री दुर्गा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बस्तर पंडुम कार्यक्रम करवाने शासन-प्रशासन करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है पर बस्तर पंडुम के नाम से लगाए गए बैनर पोस्टर में भाजपा के पदाधिकारी बस्तर की आराध्य देवी आदि शक्ति माँ दन्तेश्वरी का फोटो ही लगाना भूल गई। गणेश ने कहा कि भाजपा ने अपने बड़े नेताओं के बैनर पोस्टर से दंतेवाड़ा को पाट दिया है पर बस्तर पंडुम के एक भी फ्लैक्स में माँ दन्तेश्वरी की तस्वीर नहीं है। पहले इस नवरात्रि में मंदिर को नहीं सजाया गया अब मां दन्तेश्वरी की धरा में हो रहे कार्यक्रम में माई जी की फ़ोटो ही गायब है। जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यही है भाजपा का असली चेहरा। बड़े नेताओं को आवभगत में भाजपा भगवान को ही भूल गई। कार्यक्रम स्थल को सजाने करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं वहीं जिला मुख्यालय से सटे गांवों में ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। बस्तर पंडुम कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों को भाजपाई क्या मुंह दिखाएंगे यह तो नहीं पता लेकिन मां दन्तेश्वरी सब देख रही और उनकी धरा में हो रहे कार्यक्रम में उन्हीं की तस्वीर नहीं लगाना इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।