बागबाहरा - छत्तीसगढ़ शिवसेना बागबाहरा के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार शामिल हुए।
बता दें कि चुनरी यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से शुभारंभ होकर बागबाहरा नगर का भ्रमण करते हुए चंडी माता मंदिर घुंचापाली पहुंच कर 361 मीटर लंबी चुनरी माता जी को चढ़ाई गई।
बता दें कि विगत 12 वर्षों से लगातार शिवसेना के द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चुनरी यात्रा का बागबाहरा नगर में जगह जगह शहर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।विशाल चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में मातायें, बहनें, युवा साथी चल रहे थे। चुनरी यात्रा में महासमुन्द का धमाल पार्टी, डी जे में माता का गीत एवं भक्ति मय धुन शहर वासियों को आकर्षित कर रहा था और पूरा शहर नवरात्र के शुभ अवसर पर भक्तिमय हो गया।चुनरी यात्रा में शिव सैनिक डी जे के धुन में नाचते हुए चल रहे थे।प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में चंडी माता मंदिर के दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ।अजय बंजारे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महाभोग भंडारा का आयोजन किया गया।
उक्त चुनरी यात्रा में धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष,
राधारमण पांडे, संतोष शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता,सेवक दास दीवान,नेतराम साहू,अजय बंजारे,लोकू चंद्राकर, सिम्पल दुआ, इनकुमार लहरे , छबिदास मानिकपुरी,बादल बंजारे, अमित शर्मा,ऋषभ ठाकुर,नीरज साहू, अभिषेक शर्मा,कुणाल सोनी, संजय यादव,प्रकाश मांझी के अलावा भारी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।