बसना - नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शीत गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इरफान गिगानी इल्लू को 02 वोटों से परास्त कर जीत हासिल किया है।
बता दें कि निर्धारित समयानुसार नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नगर पंचायत बसना के कुल 15 पार्षदों में 11 पार्षदों ने मतदान किया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ खुश्बू अग्रवाल ने अपना वोट डाला। उपाध्यक्ष पद के लिए शीत गुप्ता और इरफान गिगानी ने नामांकन दाखिल किया। समयावधि में दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। अल्फा बेटिकल आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु सफेद पेपर में मत पत्र निर्धारित प्रपत्र ख में 16 सेट उपाध्यक्ष पद हेतु तैयार किया गया। मतदान प्रारंभ होने के पूर्व मतपेटी को उपस्थित सभी सदस्यों को दिखाया गया। मतपेटी खाली पाया गया इस संबंध में सभी उपस्थित सभी पार्षदों को दिखाया गया पश्चात् पंचनामा में हस्ताक्षर कराकर मतपेटी को सीलबंद किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉ खुश्बू अग्रवाल सहित 12 सदस्यों ने मतदान किया। कुल 16 मतों में 12 मत पड़े।चार पार्षदों ने अनुपस्थित रहते हुए मतदान में भाग नहीं लिया। पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा सभी सदस्यों की उपस्थिति में सीलबंद मतपेटी को खोला गया।शीत गुप्ता को 07 और इरफान गिगानी को 05 वोट मिले। शीत गुप्ता 02 वोटों से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा के 03 और कांग्रेस के 01 पार्षद ने मतदान में भाग न लेकर अनुपस्थित रहे। इन पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना रहा।