जनपद पंचायत बसना में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर प्रयास जारी * अध्यक्ष की दौड़ में डिलेश्वरी निराला एवं प्रकाश सिन्हा उपाध्यक्ष मे चल रहे आगे - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 20, 2025

जनपद पंचायत बसना में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर प्रयास जारी * अध्यक्ष की दौड़ में डिलेश्वरी निराला एवं प्रकाश सिन्हा उपाध्यक्ष मे चल रहे आगे


 

बसना - जनपद पंचायत बसना का निर्वाचन विगत 17 फरवरी को संपन्न हुआ है।17 फरवरी के शाम 06 बजे तक जीतने वाले प्रत्याशियों का रूझान आ गया था।18 फरवरी को जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र मिला, उसके पश्चात् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बनाये जाने को लेकर भाजपा ने अपना प्रयास जारी रखा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में श्रीमती डिलेश्वरी निराला क्षेत्र क्रं 20 निर्विरोध, प्रकाश सिन्हा क्रं 21, श्रीमती प्रेमबाई साव क्रं 24,जन्मजय साव क्रं 19 , राजेश गढतिया क्रं 23,  प्रेमबाई डोलचंद नायक क्रं 01 , मीरा ऋषिकेश पटेल क्रं 03, भुनेश्वरी संजय जगत क्रं 06 , संतोषी लालचंद अग्रवाल क्रं 07, मीना सत्यानंद बरिहा क्रं 08,दुखनीबाई भूमेस चौहान क्रं 09, मधु प्रेमलाल खुंटे क्रं 11, मीरा बाई बरतराम कश्यप क्रं 12,बिलासिनी वृन्दावन प्रधान क्रं 14, दिव्या भारती भूपेंद्र साहू क्रं 15, मोहित कुमार पटेल क्रं 16, नरेश कुमार पटेल क्रं 17,दीपा अरूण साहू क्रं 18, सुशीला मलिक क्रं 22,सहित 19 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा दो जनपद सदस्यों के समर्थन देने की बात सामने आ रही है।जनपद पंचायत बसना क्षेत्र में कुल सदस्यों की संख्या 24 है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 है परन्तु भाजपा के पास लगभग 21 जनपद सदस्यों का समर्थन हासिल है।

  बता दें कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। विगत 11 फरवरी को नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न हुआ है। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत के सर्वाधिक स्थानों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए त्रिपल इंजन की सरकार के नारे को सार्थक किया है। जिसका सुखद परिणाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी दिखाई दे रहा है।17 फरवरी प्रथम चरण के चुनाव में बसना जनपद पंचायत क्षेत्र में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनने का रास्ता तय कर लिया है।

   सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा समर्थित विजयी प्रत्याशियों ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन एवं आशिर्वाद प्राप्त करने पुरी उड़ीसा की ओर तीर्थ यात्रा पर निकल पड़े हैं। जैसे ही जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाने तारीख की घोषणा होगी। तीर्थ यात्रा पर गये जनपद सदस्य वापस लौटेंगे। बहरहाल डिलेश्वरी निराला के अध्यक्ष एवं प्रकाश सिन्हा के उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

Post Bottom Ad

ad inner footer