रायपुर। राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर देश के बड़े बड़े अग्रज साहित्यकारों ने हिंदी विषय पर अलग अलग विधाओं पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दिए। जूम एप्स में आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आयुष्मती प्रजापति विशिष्ट अतिथि आ.आशा दिनकर कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संस्थापिका आ.दीपिका सुतोदिया, राष्ट्रीय महासचिव आनंद अमित निर्णायक की भूमिका में आ.हरि प्रकाश गुप्ता (छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष),आ.अनिता मंदिलवार सपना (प्रान्त उपाध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की संचालन आ.धनेश्वरी देवांगन धरा एवं आ.डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर जी के द्वारा सफल संचालन किया गया। सर्वप्रथम काव्य पाठ के लिए शगुफ्ता यासीन काशी नागपुर महाराष्ट्र से हिंदी विषय पर शानदार कविता पाठ पढ़ी। गीता नायक बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हिंदी भाषा की महत्ता पर सुंदर प्रस्तुति दी। विनोद कुमार दरभंगा बिहार से सुमधुर गीत गाकर सबको भाव विभोर करने में मजबूर कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने हिंदी पर शानदार मनहरण घनाक्षरी जिसे बोल मान बढे,हिंदी से शान बढे। हिंदी से ही भारत की, शुभ पहचान है। इस रचना से सबका दिल जीत लिया। इसी क्रम में डॉ.महेश मुनका असम से कम शब्दों में हिंदी भाषा की यथार्थ सच्चाई को बताते हुए उमन्दा काव्य पाठ किया। इसके अलावा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.किरण जैन अंबाला, धनेश्वरी देवांगन धरा, हरि प्रकाश गुप्ता छत्तीसगढ़,अनिता मंदिलवार, निशा अतुल्य देहरादून, संजय जैन मुंबई, रूपेश कुमार बिहार, अनुजा ने अपनी अपनी रचना पढ़ी। अंत में आ.आशा दिनकर एवं आ.अनिता मंदिलवार सपना जी के द्वारा शुभकामनाएं संदेश देते हुए आभार व्यक्त कर सभी को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिए।
Post Top Ad
Monday, September 14, 2020

देश के कई साहित्यकारों ने हिंदी पर पढ़ी कविताएं
Tags
# छत्तीसगढ़
Share This

About Technical head
छत्तीसगढ़
Labels:
छत्तीसगढ़
Post Bottom Ad

सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)