पेड़ से टकराई अल्टो कार 2 की मौत 3 घायल - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 10, 2020

पेड़ से टकराई अल्टो कार 2 की मौत 3 घायल



 महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार आल्टो पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार आल्टो महासमुंद से नदी मोड़ हाइवे की ओर जा रही थी। इसी बीच साराडीह मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। कार सीधे पड़े से टकरा गई।

हादसे में रावणभाठा वार्ड 16 के होमेश धीवर और पिटियाझर के कमल साहू की मौत हो गई। वहीं वैभव साहू, शिवचंद चतुर्वेदी, तानेश्वर साहू हादसे में घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए रिफर किया।

Post Bottom Ad

ad inner footer