रूस ने बना डाली ‘कोरोना’ की वैक्सीन, दुनिया का पहला देश बना, राष्ट्रपति की बेटी को लगाया पहला टीका - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 11, 2020

रूस ने बना डाली ‘कोरोना’ की वैक्सीन, दुनिया का पहला देश बना, राष्ट्रपति की बेटी को लगाया पहला टीका


दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस ने बड़ा काम कर डाला है। रूस दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने कोरोना वैक्सीन बना डाली है।

रूस ने ऐलान किया कि उसने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एलान किया कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बकायदा इसे मंजूरी दे दी है।

रूस की समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर इस बारे में दुनियाभर को जानकारी दी है। इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। आज रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वैक्सीन को सफल करार दिया और इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज बनाई जाएगी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को चूंकि कोरोना संक्रमण हुआ था। इसलिए उसे ये वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन देने के बाद वह पहले से ठीक और स्वस्थ है। रूस की इस वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिलने पर ये दुनियाभर के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगी।


Post Bottom Ad

ad inner footer