मुख्यमंत्री राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 14, 2020

मुख्यमंत्री राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा


कोरोना वारियर्स का करेंगे सम्मान

जिलों में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 

इसके बाद सुबह 9.02 से 9.22 बजे तक मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। सुबह 9.23 से 9.29 तक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक आयोजित होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमंत्रितों को मास्क लगाकर आने कहा गया है।


वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे दुर्ग में, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर में, आबकारी मंत्री  कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

  इसी प्रकार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में,  विकास उपाध्याय बेमेतरा में,  रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में,   विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद में,  चिन्तामणि महाराज जशपुर में,  द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में,  पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, सुश्री शकुंतला साहू मुंगेली में,  गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, डॉ. रश्मि आशीष सिंह रायगढ़ में,  अम्बिका सिंहदेव सूरजपुर जिले में एवं  चन्द्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।


Post Bottom Ad

ad inner footer