बसना। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक,सक्रिय कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व के धनी पार्षद नगर पंचायत बसना, कांग्रेस नेता श्री अशफाक खैरानी अफ्फू भाई के अकस्मात् निधन की खबर से पूरा शहर शोक की लहर मे डूब गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफ्फू भाई का हैदराबाद के उषा मुल्लापुड़ी हॉस्पिटल मे ईलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व सीने में दर्द होने पर रायपुर मे चेकअप कराया गया था। हैदराबाद जाने पूर्व स्वास्थ्य ठीक बताई जा रही थी। हैदराबाद मे उनका ओपन हार्ट सर्जरी हुआ था। अकस्मात निधन होने की खबर आने से बसना का माहौल गमगीन हो गया।
बता दें कि अफ्फू भाई का उम्र महज 51 वर्ष था। 51 वर्ष की उम्र में चले जाना और पूरे परिवार के साथ साथ बसना शहर को अलविदा कह देना अत्यंत ही दुखद है। वार्ड नं 01 ,वार्ड नं 09 से कांग्रेस के पार्षद रहे अफ्फू भाई काफी लोकप्रिय व सक्रिय कांग्रेसी नेता के रूप जाने जाते थे। असहाय गरीबों की मदद हमेशा सामने आकर करते थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक खैरानी के अनुज अशफाक खैरानी अफ्फू भाई काफी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी,स्पष्टवादी जन सहयोगी व्यक्ति थे। ईलाज के लिये हैदराबाद पहुँचे थे तब उन्होने फेसबुक पर फोटो शेयर किया था वह अंतिम था। रिपोर्टर क्रांति के संपादक, सेवक दास दीवान प्रदेश महासचिव छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन परिवार ने श्रध्दा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अफ्फू भाई के असामयिक निधन पर राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह विधायक व अध्यक्ष वन विकास निगम छ ग शासन,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सलूजा,तौकीर दानी,तनवीर सईद,गजेन्द्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना के अलावा पार्षद गण नगर पंचायत के कर्मचारियों,पत्रकार साथियों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रध्दा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।