दो नाबालिग बहनों के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 30, 2020

दो नाबालिग बहनों के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौद बाजार जिले में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब रहै कि महिला हेल्प लाईन 181 पर एक नाबालिक बालिका ने फोन पर 02 माह पूर्व अपने एवं अपनी सगी नाबालिक बहन के सांथ घटित बलात्कार की घटना के बारे में सूचना दिया। इस सूचना के बाद तत्काल थाना पुलिस द्वारा दिनांक 29.07.2020 को पीड़िता के पिता से मिलकर घटना के बारे में पूरी सच्चाई का पता लगाया।
प्रकरण में लगभग दो माह पूर्व पीड़िता दोनों सगी नाबालिक बहनें अपने मित्रों गोपी साहू एवं कमलेश उर्फ राकी के सांथ घूमने गई थी। इस दौरान वापसी में 09 आरोपियों बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस वारदात के बाद आरोपियों द्वारा मोबाइल से विडियो भी बना लिया गया तथा अरोपियों ने घटना के संबंध में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। दोनों बालिकायें डर के मारे घटना के संबंध में किसी को भी कुछ नही बता पाई। आरोपियों द्वारा बनाए गए विडियो के माध्यम से दोनों बालिकाओं को लगातार डराया धमकाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दोनो बालिकाओं ने महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला ने मामले को गंभीरता से लेते रहुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

नाम आरोपी
01. अजय वर्मा पिता भूपसिंह वर्मा उम्र 25 साल
02. सोहन ध्रुव पिता भरत लाल उम्र 19 साल
03. राजेन्द्र डहरिया पिता बोधराम उम्र 23 साल
04. शिवम वर्मा पिता अनिल वर्मा उम्र 18 साल
05. पीयुष वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्र 19 साल
06. राकेश डहरिया पिता कोदू डहरिया उम्र 23 साल
07. जगन्नाथ यादव पिता किरित राम डर्फ लोकू यादव उम्र 24 साल
08. राकी ऊर्फ कमलेश घृतलहरे पिता सुरेन्द्र उम्र 19 साल
09. गोपी साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 19 साल

Post Bottom Ad

ad inner footer