स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 31, 2020

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना विस्फोट हुआ है। सिंहदेव के बंगले में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के निज सहायक, कम्प्यूटर आॅपरेटर, ड्राइवर समेत बंगले के 10 कर्मचारी संक्रमित हुए है। इससे पहले भी 3 कर्मचारी संक्रमित हो चुके है। कर्मचारियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री के बंगले को सील कर दिया गया है।
मरीजों को अस्पताल में एडमिट करने की प्रक्रिया जारी है।  स्वास्थ्य विभाग प्राइमरी कांटेक्ट निकालने में जुटा हुआ है।  बता दें कि लगातार एक महीने से राजधानी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। कई वीआईपी बंगले कोरोना की जद में आ चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी। उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी। कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया।

Post Bottom Ad

ad inner footer